उत्तराखंड

प्रदेश की राजनीति पर असर डालेगा राष्ट्रीय क्रांतिकारी मोर्चा-साहब सिंह सैनी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। राष्ट्रीय क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि मोर्चा ओबीसी व एससी समाज का संयुक्त संगठन है। मोर्चा का उत्तराखण्ड की तीन लोकसभा व पचास विधानसभा सीटों पर व्यापक प्रभाव है। इसका असर आने वाले लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए साहब सिंह सैनी ने कहा कि सितम्बर के पहले सप्ताह में हरिद्वार के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन बैठकें की जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभ क्षेत्र में संयोजक नियुक्त किए गए हैं। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पूर्व रेंजर सत्यपाल सिंह संयोजक, टीकाराम सैनी व सुनील सहसंयोजक, लकसर विधानसभा क्षेत्र में रोहतास सैनी संयोजक, संदीप, डा़ओमबीर, अमित सैनी, अमरीश कुमार सहसंयोजक, खानपुर विघानसभा क्षेत्र में दिनेश सैनी संयोजक, अनिल सैनी, सुशील व राधेश्याम वाल्मिीकि सहसंयोजक, मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में सन्नी सैनी संयोजक, डा़अरविन्द व मोहित सैनी सहसंयोजक, झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में दीपक सैनी संयोजक, सुनील सैनी, राकेश व राकेश जाटव सहसंयोजक, भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में मास्टर जयंचंद सैनी संयोजक, प्रवेश सैनी, रजनीश व मुनेश कश्यप सहसंयोजक, रूड़की विधानसभा क्षेत्र में इंजीनियर करणसिंह सैनी संयोजक, समय सिंह, मोहित व यशवीर वाल्मिीकि सहसंयोजक, पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में ब्रह्मपाल सैनी संयोजक, राजीव व अमित सैनी सहसंयोजक, ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में कपिल कश्यप, अमित कश्यप, राजीव सैनी संयोजक, रामपाल सैनी, प्रमोद सैनी सहसंयोजक, रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रेमचंद सैनी संयोजक, रविन्द्र सैनी, राजू सैनी, जयपाल सैनी, योगेश सैनी सहसंयोजक, हरिद्वार नगर विधानसभा क्षेत्र में अरविन्द सैनी संयोजक, विजयपाल सैनी, प्रवीण सैनी सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रों में बैठकों के पश्चात 15 सितम्बर तक पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी। ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय क्रांतिकारी मोर्चा पूरी मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगा। साथ ही महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। इंजीनियर करण सिंह सैनी ने कहा कि मोर्चा हरिद्वार की राजनीति में अहम भूमिका अदा करेगा। प्रदेश संयोजक प्रेमचंद सैनी ने कहा कि मोर्चा बेरोजगार, गरीब, किसान के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। इसकी शुरूआत हरिद्वार से हो चुकी है। प्रैसवार्ता के दौरान अरविन्द सैनी, संदीप सैनी, योगेश सैनी, दिनेश सैनी, समय सिंह सैनी, विपुल सैनी, राहुल, अमित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!