नवरात्र से पहले मंदिरों में सफाई और सजावट की तैयारियां फीकी

Spread the love

उत्तरकाशी। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रही है लेकिन शहर के प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां अभी अपेक्षित स्तर पर नजर नहीं आ रही हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और आसपास कुछ स्थानों पर कूड़ा बिखरा है। वहीं हनुमान मंदिर की सीढ़ियों पर गंदगी और प्रवेश मार्ग पर पानी का पाइप लीक होने से कीचड़ की स्थिति बनी हुई है।
नवरात्रि के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता और व्यवस्थाओं का दुरुस्त होना जरूरी है। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के भीतर और बाहर बिखरा कूड़ा सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत दर्शाता है। भक्तों का कहना है कि इस बार मंदिरों में सफाई की कमी देखी गई है।
वहीं हनुमान मंदिर के प्रवेश मार्ग पर पाइप से पानी रिसने के कारण श्रद्धालुओं को कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ रहा है। नवरात्रि पर मंदिरों को सजाने और स्वच्छ रखने की परंपरा के बीच इस बार शुरुआती तैयारियां खास नजर नहीं आ रही हैं। मंदिरों में रोज दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तों का कहना है कि मंदिर परिसरों की सफाई, कूड़ा उठाने और पाइप की मरम्मत पर ध्यान देने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *