वसुंधरा झील पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने में जुटी टीम

Spread the love

चमोली। चमोली जिले में स्थित वसुंधरा झील पर अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने में टीम जुटी हुई हैं। टीम ने वहीं पर कैंप किया हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वसुंधरा झील के निकट माइनस पांच से माइनस आठ तक तापमान है।
कठिन परिस्थितियों के बाद भी टीम वहां पर अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने का काम रही है। इस सिस्टम को सीबीआरआई ने विकसित किया है। टीम में वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान, एनडीआरएफ के सदस्य भी शामिल हैं। इससे झील के जलस्तर, तापमान, आद्र्रता, बारिश, हवा की गति आदि का पता रखा जाएगा। इसके अलावा बर्फ की गहराई, जल प्रवाह पर पर होने वाले बदलावों आदि पर नजर रखी जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *