संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर करें कार्य : नेगी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी थलीसैंण मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष आनन्द नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जहां संगठन की मजबूती पर बल दिया गया, वहीं कई मुद्दों पर मंथन भी किया गया। बैठक में नई कार्यकारणी गठन हेतु सभी कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों से रायशुमारी की गई। बैठक में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धाजंलि दी गई।
मंडल अध्यक्ष आनन्द नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे यह दायित्व सौंपा है उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह दायित्व मेरे लिए केवल एक पद नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति मेरी निष्ठा की परीक्षा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपसी मतभेद, मनमुटाव को छोड़कर वह संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करे। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय होकर जनता के बीच पहुंचे और भाजपा नीति और कल्याणकारी योजनाओं को बारे में बताएं। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद ममगाई, सुरेन्द्र सिंह नेगी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नवीन जोशी, राकेश ममगाई, मनोज रमोला, जय सिंह रावत, मनवर सिंह बिष्ट, निवर्तमान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा श्रीमती रजनी रावत, पुष्पेंद्र भंडारी, नंदन बिष्ट, दलीप नेगी, पत्रकार आशाराम पोखरियाल, बलवीर रावत, योगेश ममगांई, प्रधान बसंत रावत, उमराव बिष्ट, मीडिया संयोजक नरेंद्र रावत, अमर सिंह, वीरमणि पोखरियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *