Uncategorized

नेहरू युवा केन्द्र ने संविधान दिवस मनाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। नेहरू युवा केन्द्र पिथौरागढ़ ने युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान से 71वां संविधान दिवस मनाया। गुरुवार को जिले के समस्त विकास खंडों में संविधान की शपथ दिलाई गई। साथ ही 100 से अधिक युवा मंडलों ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लिखना व विभिन्न गोष्ठियों में युवाओं को जानकारी दी गई। जिला युवा समन्वयक ध्रुव डोगरा ने कहा कि भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा लिखित संविधान है। जिसके देश के समस्त नागरिकों को पूर्ण समानता, धर्म निरपेक्षता व संपूर्ण अधिकार दिए गए हैं। इस दौरान लेखाकार अरविंद गहलोत, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ब्रिजेश कुमार जोशी, पंकज पांडेय, मोहित बिष्ट, अनि़ल कुमार, मंजित कुमार, नवीन ओझा व विभिन्न ग्राम प्रधान व सरपंच मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!