उत्तराखंड

राशिसं गैरसैंण की नई कार्यकारणी गठित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। राजकीय शिक्षक संघ गैरसैंण की शिक्षा उन्नयन गौष्ठी गुरुवार को ब्लाक सभागार में हुयी। बैठक की प्रथम पाली में शिक्षा के उन्नयन पर विकासखंड के विभिन्न स्थानों से आये शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किये, वहीं दूसरी पाली में द्विवार्षिक चुनाव आयोजित किये गये। चुनाव में दशरथ कंडवाल राइंका आगरचट्टी ब्लाक अध्यक्ष, मंत्री राजे सिंह बिष्ट राइंका पज्याणा, उपाध्यक्ष सामान्य नरेश चंद्र नवनी राइंका राइंका रोहिड़ा, महिला उपाध्यक्ष गौतम कल्पना वेन राइंका गैरसैंण, संयुक्त मंत्री सामान्य विपिन चंद्र पांडे राइंका ,संयुक्त मंत्री महिला आशा टम्टा राइंका भराड़ीसैंण व एलएस नेगी राइंका आदिबदरी आय व्यय निरीक्षक, चुनाव प्रभारी अनुप भट्ट व जगमोहन गुसांई की देख रेख में निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुये। इस मौके पर राशिसं के जिला अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, जिला मंत्री भगत कंडवाल, प्रांतीय प्रवक्ता प्रकाश चौहान, निर्वतमान ब्लक अध्यक्ष केएस कंडारी सहित दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!