देश-विदेश

नई महिलाओं पर गिद्घों की तरह नजरें रयल नेवी की पनडुब्बियों पर यौन उत्पीड़न से हड़कंप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

लंदन, एजेंसी। रयल नेवी में शामिल पनडुब्बियों पर तैनात महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट से ब्रिटेन में हंगामा खड़ा हो गया है। आरोप है कि पनडुब्बियों पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों को डराया धमकाया गया और उनका यौन उत्पीड़न किया गया। आनन-फानन में रयल नेवी के प्रमुख एडमिरल बेन की ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पूर्व नौसेना लेफ्टिनेंट ने पनडुब्बियों पर महिला कर्मियों के यौन उत्पीड़न का दावा किया है।
ब्रिटेन की रयल नेवी के प्रमुख एडमिरल बेन की ने कहा कि वह इन आरोपों से बहुत ही आहत हैं कि पनडुब्बियों पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों को डराया धमकाया गया और उनका यौन उत्पीड़न किया गया। डेली मेल अखबार ने शनिवार को पूर्व नौसेना लेफ्टिनेंट सोफी ब्रूक के उन दावों को प्रकाशित किया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उन्हें यौन उत्पीड़न के एक निरंतर दौरश् के साथ-साथ शारीरिक उत्पीड़न काभी सामना करना पड़ा।
अखबार ने उनके हवाले से प्रकाशित किया है कि पनडुब्बियों पर जबभी कोई नई महिला आती है तो चालक दल के पुरुष सदस्य श्गिद्घों की तरहश् नजरें गड़ाए होते हैं। तीस साल के ब्रूक ने इस साल की शुरुआत में रयल नेवी छोड़ दी थी और बाद में उन्हें अपनी पनडुब्बी की आवाजाही के बारे में एक ईमेल संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में जेल की निलंबित सजा सुनाई गई थी।
अखबार ने नौसेना के एक अन्य गुमनाम व्हिसलब्लोअर के हवाले से कहा कि महिलाओं को पनडुब्बियों में यौन संबंध बनाने के लिए लगातार परेशान किया जाता था। रयल नेवी के पूर्णकालिक कर्मियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत हैं और 2011 से पनडुब्बियों पर सेवा करने के लिए पात्र हैं। नौसेना प्रमुख ने कहा, श्ये आरोप घृणित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!