कोटद्वार-पौड़ी

नवदंपति ने रोपा मौसमी का पौधा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : थलीसैंण ब्लॉक के ग्राम बहेड़ी निवासी पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के पुत्र की शादी के बाद नव दंपत्ति ने राठ महाविद्यालय पैठाणी में मौसमी का समलौंण पौधा रोपकर शादी को यादगार बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। नव दम्पत्ति ने समलौण सेना को पर्यावरण जैसे पुण्य कार्य करने पर 1000 रुपए की नगद धनराशि देकर पुरस्कार स्वरूप भेंट किए।
पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी महाविद्यालय की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती भूरी देवी ने ली। कार्यक्रम का संचालन पैठाणी गांव की समलौण सेना नायिका श्रीमती सुनीता देवी भंडारी ने किया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समलौंण एक भावनात्मक आंदोलन है, जो कि एक रीति रिवाज एवं परंपरा बन चुकी है। क्षेत्रवासियों से हर संस्कारों के उपलक्ष में समलौंण पौधरोपण करने की अपील की। इस मौके पर समलौण सेना की सदस्य श्रीमती रिंकी देवी, उर्मिला देवी, इन्दु देवी, सम्पत्ति देवी, संस्था के अध्यक्ष मनोज रौथाण, सचिव नरेन्द्र सिंह नेगी, सदस्य मुकेश नौटियाल, क्रांति नौटियाल, संस्था के संस्थापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!