निजी चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य के खिलाफ भड़की महिला कांग्रेस

हरिद्वार/देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर उत्तराखंड की सियासत और सामाजिक बहस के केंद्र में आ गया है। दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य की ओर से हाल ही में अंकिता से जुड़ी कथित निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। इस मामले को लेकर महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए हरिद्वार में विनोद आर्य के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर नारेबाजी की और सड़क पर धरने पर बैठ गईं। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन मांगों पर अड़े रहने के कारण कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।
निजी चैट सार्वजनिक करने पर महिला
कांग्रेस ने जताई नाराजगी
उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने विनोद आर्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता की निजी बातचीत को सार्वजनिक कर उसकी छवि को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अंकिता की निजी चैट विनोद आर्य तक कैसे पहुंची और उन्हें सार्वजनिक मंच पर रखने का अधिकार किसने दिया?ज्योति रौतेला ने कहा कि जिस बेटी को न्याय दिलाने के लिए उसका परिवार आज भी संघर्ष कर रहा है, उसकी निजी जानकारियों को सार्वजनिक करना बेहद संवेदनशील और आपत्तिजनक मामला है। महिला कांग्रेस ने विनोद आर्य के साथ उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
पहाड़ी महासभा ने भी पुलिस में दी शिकायत
इस विवाद को लेकर पहाड़ी महासभा भी विरोध जता चुकी है। महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास ने हरिद्वार कोतवाली में शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंकिता से संबंधित हजारों पन्नों की कथित निजी बातचीत सामने रखी गई। ऐसे में यह जांच जरूरी है कि ये दस्तावेज कहां से प्राप्त हुए और किस माध्यम से विनोद आर्य तक पहुंचे। महासभा ने सार्वजनिक मंच से अंकिता के निजी जीवन पर की गई टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी से पीड़ित परिवार की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
50 करोड़ की संपत्ति और कारोबार
की जांच की मांग
पहाड़ी महासभा ने विनोद आर्य की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित तौर पर करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति का जिक्र किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। महासभा अध्यक्ष तरुण व्यास ने संबंधित संपत्तियों के स्रोत, कारोबार में शामिल लोगों और वनंत्रा रिसॉर्ट के निर्माण से जुड़े आर्थिक पहलुओं की जांच कराने की मांग की है। संगठन ने पूरे मामले में संबंधित व्यावसायिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल करने की मांग उठाई है। हालांकि, संपत्ति और कारोबार से जुड़े इन सवालों की पुष्टि आधिकारिक जांच के बाद ही हो सकेगी।
कथित एंगल की दोबारा जांच की मांग
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित श्कढ की भूमिका को लेकर भी एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। पहाड़ी महासभा ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कराने और कथित श्कढ एंगल की दोबारा पड़ताल की मांग की है। संगठन ने रकळ जांच की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनोद आर्य ने किए थे ये दावे
दरअसल, रविवार को विनोद आर्य अपने अधिवक्ता अनुज पुंडीर के साथ हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया के सामने अंकिता और पुलकित आर्य से संबंधित करीब 4,085 पन्नों की व्हाट्सऐप चैट का हवाला दिया था।
विनोद आर्य ने दावा किया था कि उपलब्ध बातचीत में अंकिता की ओर से पुलकित के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई थी। उन्होंने अंकिता के माता-पिता और उसके मित्र पुष्पदीप की भूमिका की भी जांच कराने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने हत्याकांड में किसी श्कढ की संलिप्तता से इनकार किया था। उनके इन बयानों के बाद ही प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध तेज हो गया।
अदालत के फैसले में चैट को
माना गया था महत्वपूर्ण साक्ष्य
इस विवाद के बीच अंकिता हत्याकांड की न्यायिक सुनवाई के दौरान सामने आए तथ्यों का उल्लेख भी महत्वपूर्ण है। ट्रायल कोर्ट ने 30 मई 2025 को दिए गए फैसले में अंकिता और उसके मित्र पुष्पदीप के बीच 17 सितंबर 2022 को हुई बातचीत को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना था।
इस बातचीत में अंकिता ने 19 सितंबर को रिसॉर्ट में श्कढ मेहमान के आने और उसे अतिरिक्त सेवाएं देने के लिए 10 हजार रुपये तक की पेशकश किए जाने की बात बताई थी। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और परिस्थितियों का परीक्षण करते हुए अंकिता पर अनैतिक कार्य के लिए दबाव बनाए जाने और उसके विरोध को हत्याकांड से जुड़ा महत्वपूर्ण पहलू माना था।
न्याय की मांग के बीच फिर गरमाया मामला
गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्य समेत तीन आरोपियों को अदालत दोषी ठहराकर सजा सुना चुकी है। इसके बावजूद कथित एंगल और मामले से जुड़े अन्य सवाल समय-समय पर उठते रहे हैं।
अब विनोद आर्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस और कथित निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के बाद मामला फिर चर्चा में है। महिला कांग्रेस और पहाड़ी महासभा ने पुलिस से शिकायतों पर कार्रवाई, निजी जानकारियों के सार्वजनिक होने के मामले की जांच और निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *