Uncategorized

निकायों की सफाई को बनाया ऑपरेशन क्लीन –

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। नगर निकाय क्षेत्रों में अब कूड़े से हो रही गंदगी दूर करने के लिए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने ऑपरेशन क्लीन बनाया है। उन्होंने कहा कि हर घर से निकलने वाले कूड़े को पहले चरण में ही अलग -अलग करने के लिए पर्यावरण मित्रों को शुरूआत करनी होगी। वहीं जहां खुले में कूड़ा फेंकने की समस्या ज्यादा है, वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हर घर से निकलने वाले कूड़े की रिपोर्ट भी पालिका के अधिकारी बनाएंगे इसके बाद जनता को जागरूक भी किया जाएगा। शनिवार देर शाम जिलाधिकारी ने जिला सभागार में सभी निकाय के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि सबसे पहले जैविक और अजैविक कूड़े को अलग- अलग करना हमारे लिए चुनौती है। ऐसे में हर पर्यावरण मित्र घरों से कूड़ा उठाते हुए ही उसे अलग कर ले। अगर डंपिग जोन में मिक्स कूड़ा मिलता है तो संबंधित ईओ के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। पर्यावरण मित्र हर घर की सूची बनाएं जहां से वह कूड़ा लेते हैं। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि पालिका क्षेत्र में सफाई बेहतर करने के लिए माइक्रो लेबर प्लान बनाया गया है। इसके तहत सभी को निर्देश दिए गए हैं। बैठक में देवप्रयाग के अधिशासी अधिकारी बीएस बिष्ट के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने उनका स्पष्टीकरण तलब किया। देवप्रयाग में कूड़ा निस्तारण की बेहद बुरी स्थिति है। बैठक में सामने आया कि देवप्रयाग में अभी डोर टू डोर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इस कारण वहां पर सार्वजनिक स्थानों पर ही कूड़ा फेंका जा रहा है। जिलाधिकारी ने देवप्रयाग में स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!