देहरादून। मसूरी में तेज बारिश के साथ ही आंधी तूफान ने पर्यटकों और लोगों की चिंता बढ़ा दी। बारिश व अंधड़ के कारण पर्यटक होटल की ओर लौट गए।शनिवार को पर्यटन नगरी मसूरी में सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक चटक धूप खिली रही। अपराह्न 3 बजे करीब मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए। शहर में बारिश के साथ ही आंधी तूफान चलना शुरू हो गया जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हो गया। इस दौरान माल रोड पर्यटकों से गुलजार थी लेकिन बारिश व आंधी तूफान के चलने से अधिकांश पर्यटक होटलों की ओर लौट गए।
इससे माल रोड पर बहुत कम पर्यटक नजर आए। बारिश के बाद गर्मी से राहत मिल गई। इस दौरान देश-विदेश से मसूरी घूमने आए पर्यटक यहां के मौसम का जमकर लुत्फ उठाते हुए नजर आए। हरियाणा से मसूरी घूमने पहुंचीं हरजीत कौर ने बताया कि वह 29 मईको मसूरी पहुंचे तब यहां पर काफी गर्मी महसूस हो रही थी। शनिवार को दोपहर में मौसम बदलने के बाद यहां पर काफी ठंडा हो गया। मौसम काफी सुहाना हो गया।