छावनी क्षेत्र में पानी संकट, बाल्टियां लेकर भटक रहे लोग

Spread the love

देहरादून। लंढौर छावनी क्षेत्र में विगत पांच दिनों से स्थानीय निवासी पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटक रहे हैं लेकिन जल संस्थान की कानों में जूं नहीं रेंग रही हैं। छावनी क्षेत्र में विगत पांच दिनों से स्थानीय जनता पानी के लिए तरस रही है, लेकिन लगातार अधिकारियों को सूचित करने पर भी विभागीय अधिकारी जनता पर तरस नहीं खा रहे। पहले तो कहा कि कोल्टी पंप में बिजली नहीं है, जिस कारण पानी नहीं आ रहा। लोगों के घरों में पानी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। बाजार से पानी खरीद कर लाना पड़ रहा है। घर के अन्य कार्यों के लिए तीन से चार किमी दूर टिहरी रोड वुड स्टाक स्कूल के समीप व टिहरी बाई पास पर फर क्लब में लगे हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जल संस्थान की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि अगर वास्तव में विद्युत लाइन नहीं बनी तो टैंकर से पानी दिया जा सकता था। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। लोगों ने मंत्री गणेश जोशी को फोन पर समस्या बतायी तो उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान की बात कही। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार को आंधी तूफान के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी जिसके चलते पंप नहीं चल पाए। इससे पानी की कमी हो गई थी। बताया कि शनिवार को जहां-जहां भी पानी को लेकर सूचना मिली वहां टैंकरों से पानी पहुंचा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *