कोटद्वार-पौड़ी

अब मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में भी होंगे प्रसव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोविड अस्पताल बनने के बाद बंद थी यहां ओपीडी व आईपीडी
अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से बंद थी सेवाएं
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
राजकीय मेडिकल कालेज के बेस अस्पताल के प्रसव वार्ड को खोल दिया गया है। बेस अस्पताल को प्रशासन ने कोविड अस्पताल बनाया था। जिससे विगत अप्रैल माह से यहां ओपीडी व आईपीडी बंद करने के साथ ही ऑपरेशन भी बंद किए गए थे। जिसके चलते पहाड़ के पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली व टिहरी जिले के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर राजकीय बेस अस्पताल में प्रसव वार्ड खोल दिया गया है। अब यहां गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन होेंगे।
बेस अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाए जाने के चलते इसे अन्य मरीजों के लिए बंद कर दिया गया था। इससे सबसे अधिक दिक्कत विभिन्न स्थानों से रेफर होकर आई प्रसूता महिलाओं को हो रही थी। स्थिति यह हो गई थी कि जिला अस्पतालों से रेफर होकर आए मरीजों के आपरेशन और गर्भवती महिलाओं के प्रसव उप जिला अस्पताल श्रीनगर में कराए जा रहे थे। यहां कई बार एक दिन में 20-20 प्रसव कराए गए। जिसमें सीजेरियरन केस भी काफी संख्या में हैं। उप जिला अस्पताल में पड़ रहे दबाव और लोगों को हो रही परेशानियों को दैनिक जयंत ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। जिस पर मेडिकल कॉलेज ने बेस अस्पताल के प्रसूति वार्ड की सेवाएं बहाल करने का निर्णय लिया। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. केपी सिंह ने बताया कि प्रसूति वार्ड को खोल दिया गया है। बेस अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!