रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर संपन्न

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय कन्या इंटर कालेज की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है।
शिविर के दौरान स्वयं सेवियों ने सफाई अभियान के साथ ही कई योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इस दौरान स्वयं सेवियों ने नशे से होने वाले नुकसान के साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं आदि को लेकर लोगों को जागरूक भी किया। मंगलवार को स्कूल में आयोजित शिविर के समापन अवसर पर स्वयं सेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी मास्टर आदर्श ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से स्वयं सेवियों को कई जानकारियां मिलती है। कार्यक्रम अधिकारी संगीता वाल्मीकि ने कहा कि एनएसएस स्वयं सेवियों में मानवीय गुणों का संवर्धन करती है। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष भक्ति लाल शाह, कांति किमोठी, कमलेश कुमार, ऋतु नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *