नर्सेज ने लिया सेवा का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के नर्सिंग विभाग में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लैंप लाइटिंग के साथ ही सेवा का संकल्प लिया गया। सभी नर्सेज को शपथ दी दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एके शर्मा, प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा व कुमारी अर्चना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के नर्सिंग विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात सभी नर्सिंग विभाग की नर्सेज को सेवा संकल्प की शपथ दिलाई गई। प्रति कुलपति प्रो. पीएस राणा ने कहा कि नर्सिंग व्यवसाय में सेवा के साथ-साथ व्यवहार का भी बड़ा महत्व है। उन्होंने कोविड के दौरान नर्सेज के योगदान की सरहाना की है। कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जीवन अपने आप में एक दर्शन है, उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए व उसे प्रत्येक नर्सेज को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। कुमारी अर्चना ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि नर्सिंग एक आदर्श व्यवसाय है जिसमें कुशल व्यवहार का बड़ा महत्व है। इस मौके पर विभागाध्यक्ष शिवानी नेगी, हर्षित शर्मा, श्वेता डोबरियाल, मिलन रावत, शशि रावत, बृजेश, गुरजंट सिंह, राहुल, जूही ठाकुर, साक्षी रावत, फिरदौस मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *