18 मई को होगी कार की नीलामी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : तहसील रुद्रप्रयाग में आगामी 18 मई को वाहन संख्या यूए 08 जी-0666 सेंट्रो कार की नीलामी होगी। नीलामी प्रक्रिया प्रात: 11 बजे से शुरू होगी। इच्छुक बोलीदाताओं को निर्धारित तिथि पर समस्त वैध कागजात एवं आवश्यक धनराशि जमा करना अनिवार्य होगा। तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि उ0प्र0 आबकारी अधिनियम 1910 के अंतर्गत पारित आदेश के अनुसार नीलामी की तिथि तय की गई है। बताया कि वाहन की न्यूनतम बोली 21 हजार रुपए निर्धारित की गई है तथा नीलामी की अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *