उत्तराखंड

नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्राओं ने ली हिमालय संरक्षण की शपथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। हिमालय दिवस पर केयर कालेज अफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने हिमालय संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर कालेज के एमडी राजकुमार शर्मा ने कहा कि हिमालय मानव जीवन का आधार है। हिमालय सुरक्षित रहेगा तभी हमारा कल सुरक्षित हो सकेगा। ग्लोबल वार्मिंग से आज पूरा विश्व प्रभवित हो रहा है। असन्तुलित पर्यावरण और मनाव व्यवहार के कारण लगातार खतरे बढ़ रहे है। ग्लेशियर लगातार पिघल रहे है। जिस कारण अत्याधिक गर्मी, बरसात व सर्दी के साथ ही प्रति अपने प्रातिक व्हावहार से विपरीत असर कर दिखा रही है। उन्होंने कहा की हिमालय संरक्षण के लिए हमें जंगल व गंगा को बचाना होगा। साथ ही पलीथीन के दानव पर पूरी शक्ति से प्रहार करना होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा हम सब को मिलकर हिमालय बचना है। निदेशक प्रीतशिखा शर्मा ने बच्चों को अपने जन्मदिन व शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि हम जाने अनजाने में पेड़-पौधों को हानि पहुंचा रहे हैं। भौतिकता के दौर में पेड़ो का कटान बहुत तेजी से हो रहा है। इसलिए हमें कटान से अधिक संख्या में पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने सिंगल यूज पलीथिन के प्रयोग को भी घातक बताते हुए इससे होने वाले नुकसान के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। सभी छात्र-छात्राओं ने हिमालय संरक्षण की शपथ लेते हुए पलीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य शुभांगिनि शर्मा, अक्षिता कश्यप, नेहा शर्मा, नितेश, अंकिता हाजरा, आलिशा, काजल, अभिलाष, मयंक, सुनील शर्मा, सचिन, धीरज आदि कालेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं व कालेज स्टाफ सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!