ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास का निधन
भुवनेश्वर, एजेंसी। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास नहीं रहे। बात दें कि मंत्री नव किशोर आज दोपहर एक कार्यक्रम के लिए ब्रजराजनगर गए थे, जहां एएसआई गोपाल दास ने उन्हें गोली मार दी थी। उन्हें गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर लाया गया और अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल की मेडिकल टीम ने गंभीर रूप से घायल नव दास को बचाने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन देर शाम उनका निधन हो गया।
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास के निधन की खबर मिलते हीए भुवनेश्वर अपोलो अस्पताल के बाहर विभिन्न पार्टी के नेताओं के साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। निधन की सुचना मिलते ही खुद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पुनरू अपोलो अस्पताल पहुंचे और उनका अंतिम दर्शन किया। वहीं प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री एवं नेता अपोलो अस्पताल पहुंचकर दास का अंतिम दर्शन किया है। केवल शासक दल के ही नहीं बल्कि विरोधी दलों के नेता भी अपोलो अस्पताल पहुंचकर मंत्री का अंतिम दर्शन किया और मंत्री के निधन पर दुख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नव किशोर दास के निधन से मैं बहुत दुखित हूं। डाक्टरों की टीम ने अपना पूरा प्रयास किया लेकिन उन्हें नहीं बचा पाए। उनके निधन से पार्टी एवं प्रदेश के लिए अपुरणीय क्षति हुई है। बीजद को मजबूत बनाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उनकी अमर आत्मा की सद्गति के लिए मैं प्रभु जगन्नाथ से प्रार्थन करता हूं। प्रभु जगन्नाथ जी इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को प्रभु सांत्वना प्रदान करें।
जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री का शव उनके सरकारी आवास पर लिया जाएगा। इसके बाद उनके शव को सोमवार को भुवनेश्वर बीजद कार्यालय एवं विधानसभा परिसर में लिया जाएगा, जहां पर उन्हें श्रद्घांजलि दी जाएगी।