अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरण किया
नई टिहरी। कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति दिवस और अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित और झंडारोहण कर मिष्ठान वितरण किया।जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुये प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा आज 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन और वंदन है। आज के ही दिन अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की स्थापना भी हुई थी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि आज ही के दिन 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजी शासन के विरुद्ध यह अंतिम और निर्णायक जंग लड़ी गई थी। 8 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के नारे के साथ संपूर्ण स्वतंत्रता आंदोलन कारियों ने पूरे देश यह नारा गुंजायमान किया था। हम इस अवसर पर अगस्त क्रांति के सभी वीर राष्ट्र नायकों और शहीदों नमन करते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व आउटरीच समिति के सदस्य शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि हिंदुस्तान की आजादी से लेकर आज तक इस देश को कांग्रेस ने अपना सर्वस्व दिया है। जब देश आजाद हुआ था, हिंदुस्तान में तब सुई भी नहीं बनती थी, लेकिन आज इस देश में सुई से लेकर सब्बल तक कुदाल से लेकर कंप्यूटर तक सब कांग्रेस की देन है। कार्यक्रम में सेवा दल के अध्यक्ष नरेश बलोदी एव आशी रावत ने सभी कांग्रेस जनों को गांधी टोपी पहना कर ध्वज वंदन कराया। जिसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दर्शनी रावत, सुमन उपाध्याय, ममता उनियाल, अनीता रावत, पिंकी भंडारी रावत, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, देवेंद्र नौडियाल, लखवीर चौहान, लखबीर सिंह चौहान, कुलदीप सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।