कोटद्वार-पौड़ी

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्वयं सेवियों को प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति किया जागरूक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राइंकॉ कुंभीचौड़ में शनिवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार बुडाकोटी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार बुडाकोटी एव कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार भण्डारी, अशोक कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, एवं सुनील रावत नीरज कुमार, कमल द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर पुष्प अर्पित कर किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार बुडाकोटी द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई गयी। विद्यालय के स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत विद्यालय परिसर के साथ-साथ संपर्क मार्गों की साफ-सफाई की गयी। सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत के अंतर्गत प्लास्टिक उन्मूलन किया गया। विद्यालय के प्रागंण में रामधुन का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार बुडाकोटी द्वारा छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं को आह्वान किया कि हमें प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलानी होगी। विद्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत के अंतर्गत कूड़ा एकत्र कर नष्ट करें। स अध्यापक राकेश भट्ट ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों पर चलने व सत्य र्अंहसा और प्रेम का पाठ पढ़ाया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार बुड़ाकोटी, अशोक कुमार वर्मा, नीरज कुमार, कमल, पूनम पांथरी, अरविंद कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, राजेंंद्र कुमार भण्डारी, अनिल प्रसाद गौड़, सुनील रावत, सुरेश सिंह, दीवान सिंह रावत, आलोक गुप्ता, मनोज रावत, कमलेश्वर प्रसाद, किरनवती, यशोदा नैथानी, मेहरवान सिंह रावत, कीर्तिराम कोठारी, पकंज रावत, इस्लामुद्दीन राजू सिंह, रमजान अली, सुनील सिंह तथा वीएड प्रशिक्षु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!