बकरीद के त्योहार पर परिवार की खुशियां मातम में बदली .. किशोर की गला रेतकर निर्मम हत्या

– बेटे की मौत का बदला लेने के लिए आरोपी ने किशोर का गला रेता
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर इलाके में शनिवार को बकरीद के त्योहार के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। यहां एक व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए 17 वर्षीय किशोर की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम बाद के बाद आरोपी ने खुद ही थाने जाकर सरेंडर कर दिया। हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि, एक साल पहले बकरा ईद से अगले दिन मोहल्ला पठानपुरा के तीन लड़के गंगनहर में नहाने के लिए गए थे। एक किशोर की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक किशोर के पिता को शक था कि साहिल व एक अन्य किशोर उसके बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार थे। इसी रंजिश में उसने साहिल की हत्या की साजिश रची। शनिवार सुबह बकरा ईद की नमाज पढ़कर किशोर साहिल अपने घर पहुंचा। इसी दौरान वह मोहल्ले में ही अपने दोस्तों से मिलने जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे आरोपी बाइक पर सवार होकर मृतक के घर के पास पहुंचा और किशोर के पेट में छुरी से तीन वारकर दिए, जिससे लहूलुहान होकर किशोर सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने गला रेतकर निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *