Uncategorized

स्व.राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में खाद्यान्न वितरित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के 30वें शहादत दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने चण्डीघाट स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, मसाले चीनी, चाय पत्ती, फल आदि खाद्य सामग्री के साथ मास्क व सेनेटाईजर तथा वस्त्र वितरित किए। स्व.राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते राजीव गांधी ने देश व समाज कल्याण के लिए संचार क्रांति, खाद्यान्न क्रांति, गरीबों को आवास वितरण सहित कई योजनाएं शुरू की। जिनका लाभ लोगों को मिल और उनके जीवन में बदलाव आया। राजीव गांधी को स्वप्न था कि भारत विश्व सर्वाधिक विकसित देश बने। लेकिन काल के क्रूर हाथों ने उन्हें हमसे छीन लिया। उनके दिखाए मार्ग को अनुसरण करते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी के आदर्शों पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। भारत को संपन्न राष्ट्र बनाने के लिए देश के गरीब, मजदूर व किसान को विकास की मुख्यधारा में लाना होगा। ऐसा स्व.राजीव गांधी की नीतियों पर चलकर ही किया जा सकता है। लेकिन वर्तमान में सत्तारूढ़ सरकार केवल कुछ उद्योगपतियों को बढ़ाने का काम कर रही है। पूर्व विधायक रामयश सिंह तथा प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संचार क्रांति के साथ तथा खाद्यान्न उपज की प्रणाली को विकसित कर देश की खाद्यान्न समस्या को दूर किया। सभी उनके दिखाए मार्ग का पर चलने का संकल्प लेते हुए देश के विकास में योगदान करना चाहिए। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष अंजू मिश्रा, महेश प्रताप राणा, विकास चौधरी, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, पार्षद महावीर वशिष्ठ, शैलेंद्रसिंह एडवोकेट, पार्षद कैलाश भट्ट, अशोक उपाध्याय, शुभम अग्रवाल, गुलबीर सिंह, नावेज अंसारी, शिवकुमार जोशी, मनोज जाटव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!