Uncategorized

शत्रुघ्न सिंह कोबनाया मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार,दिनेश मानसेरा का आदेश निरस्त

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून । वहीं अभी दो दिन पहले मुख्यंमत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार बनाए गए दिनेश मानसेरा का आदेश आज बुधवार को निरस्त कर दिया गया है।
उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त पद से इस्तीफा देने के बाद शत्रुघ्न सिंह को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का मुख्य सलाहकार बनाया गया है। बुधवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
वहीं अभी दो दिन पहले मुख्यंमत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार बनाए गए दिनेश मानसेरा का आदेश आज बुधवार को निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि 17 मई को मानसेरा की नियुक्ति के आदेश हुए थे, जिन्हें दो दिन बादआज निरस्त कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार दिनेश मानसेरा को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया था। उन्हें 28 फरवरी या फिर उससे पहले कभी भी पद समाप्त किए जाने तक को- टर्मिनस आधार पर नियुक्त किया गया था। मानसेरा पत्रकारिता और समाजसेवा में सक्रिय हैं।
विभिन्न समाचार पत्रों व टीवी चौनलों में काम करने का उनका लंबा अनुभव है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी भी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति में संघ का प्रभाव भी माना जा रहा है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था। संयुक्त सचिव एनएस डुगंरियाल ने आदेश जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!