उत्तराखंड

वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर ने 18 जनवरी, 2024 को तहसील स्याल्दे अन्तर्गत स्थान वल्मरा-तामाढौन में पिकअप वाहन संख्या यूके-03सीए-1820 दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे, जिसमें दोनों की मृत्यु हो गयी थी। उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट भिकियासैंण को जच अधिकारी नामित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर ने 18 जनवरी, 2024 को जाखनदेवी में वाहन संख्या यूके-01सी-2519 (मोटर साईकिल) दुर्घटना जिसमें वाहन चालक की दुर्घटना पश्चात् मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, की भी मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, अल्मोड़ा को जच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने उक्त वाहन दुर्घटनाओं के कारणों की विस्तृत जांच कर सुस्पष्ट आख्या एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!