उत्तराखंड

संगठन सर्वोपरी : रेखा आर्य

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। नगर के धार की तूनी स्थित जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस दौरान पूरे महीने भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी गई। शनिवार को मुख्य अतिथि बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा संगठन सर्वोपरी है। कहा भाजपा कार्यकर्ता ही पूरे मनोयोग के साथ और पार्टी को सर्वोपरी मानकर कार्य करता है। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को गरीब कल्याण योजना की भी जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा आजादी के बाद हमारे आदर्शों ने भाजपा को सींचा और संवारा है, साथ ही कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी को आगे बढ़ाना है। जिसके चलते आज पूरे विश्व में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कई प्रस्ताव पास किये। उन्होंने कहा अनुशासन और त्याग के कारण कार्यकर्ता के बल पर भाजपा आगे बढ़ी है। कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी हैं।
ये रहे मौजूदरू जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक महेश नेगी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, प्रेम शर्मा, महेश नयाल, विमला रावत, किरन पंत, लता बोरा, लीला बोरा, पूनम पालीवाल, दीप भगत, मुकुल साह, ममता भट्ट, कैलाश पंत, कैलाश गुरुरानी आदि।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!