कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी देने पर कांग्रेसियों में आक्रोश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक के चिंतापुर विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी मनीकांत राठौर द्वारा परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मनीकांत राठौर के खिलाफ तहरीर दी है।
तहरीर में कहा गया है कि चिंतापुर विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी मनीकांत राठौर द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं उनकी पत्नी तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। कहा भाजपा नेता द्वारा उनके साथ किए गए दुव्र्यवहार से कांग्रेस कार्यकर्ता आहत हैं। इसलिए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जानी चाहिए। तहरीर देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र सिंह नेगी, संजय कुमार आदि शामिल हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!