उत्तराखंड

चौरास क्षेत्र में पेयजल किल्लत पर आक्रोश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर। चौरास क्षेत्र में पेयजल की किल्लत पर स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में भी उन्हें पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। कहा कई बार विभागीय अधिकारियों व प्रशासन के संज्ञान में यह मामला लाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन व विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. उत्तम भंडारी, रेवत सिंह मियां, प्रदीप सिंह बत्र्वाल, धन सिंह चौहान, विनोद चमोली, नीरज, कमलेश थपलियाल आदि का कहना है कि अनियमित रूप से क्षेत्र में की जा रही पेयजल आपूर्ति के कारण लोग परेशान हैं। लोगों को बारिश के मौसम में भी पेयजल के लिए हैंडपंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिससे लोगों की दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!