उत्तराखंड

पान सिंह कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में राजकीय आयुर्वेदिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण के लिए एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया। इस दौरान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें पान सिंह लटवाल को अध्यक्ष, दीप चंद्र पांडे को महामंत्री, गोपाल आगरी को कोषाध्यक्ष, रविंद्र सिंह बोरा को संयुक्त मंत्री चुना गया। शुक्रवार को आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन में जसवंत सिंह संगठन मंत्री, रंजीत कुमार प्रचार मंत्री, दया जोशी महिला उपाध्यक्ष, लीलावती महिला सचिव, संजय कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश नैनवाल अडिटर, अशोक कुमार मिश्रा सलाहकार, खड़क सिंह मेहरा संरक्षक और आनंद राम को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों समेत कर्मचारियों ने 4200 ग्रेड पे, एनपीएस कटौती, एनपीएस पासबुक अपग्रेड आदि पर चर्चा करते हुए डाउन पे ग्रेड का विरोध किया गया। चुनाव मुख्य अतिथि जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा बीएस भैसोड़ा, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ ललित तिवारी और चुनाव अधिकारी आनंद बल्लभ कांडपाल की देखरेख में संपन्न हुए। यहां अर्जुन सिंह, खड़क सिंह, देव राम, रमेश, हेम चंद्र, अशोक कुमार, विक्की आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!