मरगांव-चमियारी के बीच गुलदार दिखने से दहशत

Spread the love

चिन्यालीसौड़। धरासू रेंज के अंतर्गत मरगांव और चमियारी गांव के बीच मोटर मार्ग पर एक साथ दो गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बीते कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार दिख रहे हैं।
देवीधार डुंडा के बाद धरासू रेंज शुरू होती है। इसके आगे मरगांव और चमियारी के बीच गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुलदार पिछले दिनों क्षेत्र में पशुओं को अपना निवाला बना चुके हैं। स्थानीय निवासी मनोज चौहान, विनोद और अमूल आदि ने बताया कि गुलदार की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है।
उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने की मांग की है। धरासू रेंज के रेंज अधिकारी जगमोहन गंगाड़ी ने बताया कि वन विभाग की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। क्षेत्र में विभागीय टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। ग्रामीणों से बच्चों और पशुओं को अकेले न छोड़ने का आह्वान किया गया है। विशेषकर रात के समय बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बचने की विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *