पंकज के पार्षद नामित होने पर पंजाबी महासभा ने जताई खुशी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष पंकज भाटिया को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा नगर निगम कोटद्वार का पार्षद नामित करने पर खुशी जताई। महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
सोमवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भोला ने कहा कि पंकज भाटिया जैसे युवा को नगर निगम में पार्षद नामित किया जाना पूरे पंजाबी समाज का सम्मान है। नगर अध्यक्ष मुकेश मल्होत्र ने पंकज भाटिया के पार्षद नामित किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। बैठक में पूर्व सभासद महेश भाटिया, हरीश नारंग, राजेश बतरा, राजेश फूल, राकेश आहूजा, सरदार महिन्दर्र ंसह, सतीश, बाबू भाटिया, गुरूबचन सिंह, दीनानाथ भाटिया, अनिल चावला, राजेन्द्र मोंगिया, संजय दुआ, राजकुमार छाबड़ा, संजय भाटिया, अजय सतीजा, रविन्द्र भाटिया, अश्वनी भाटिया आदि मौजूद थे।