यमुनोत्री धाम पहुंचे पंकज मोदी, पूजा-अर्चना कर किए मां यमुना के दर्शन

Spread the love

उत्तरकाशी। बडकोट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने गांधीनगर की मेयर मीरा पटेल सहित 12 सदस्यों के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सादगीपूर्ण तरीके से यात्रा पूरी की और वापस लौट गए। यात्रा के दौरान तीर्थ पुरोहित सुरेश उनियाल ने उन्हें यमुनोत्री धाम और पैदल मार्ग की समस्याओं से अवगत कराया तथा वर्षों से लंबित रोपवे परियोजना की स्थिति पर भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *