जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झटरी (आठवीं उत्तीर्ण) के छात्र पारस बलोधी का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरासैंण (पौड़ी गढ़वाल) में कक्षा 9 के लिए हुआ है। इससे पहले पारस कक्षा 6 में मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। पारस की माता बैजंती बलोधी विद्यालय में भोजन माता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बेटे की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेकानंद, शिक्षक चंद्र मोहन थपलियाल और सुरदीप गुसाईं ने पारस को बधाई देते हुए इसे सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।