ऑपरेशन प्रहार के तहत धौलछीना में सघन चेकिंग अभियान

अल्मोड़ा। जनपद में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत मुख्य मार्गों पर वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के क्रम में शनिवार को धौलछीना थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन जांच के दौरान एक वाहन के शीशों पर अवैध काली फिल्म पाई गई, जिसे मौके पर ही हटाया गया। संबंधित चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया और भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करने की सख्त चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच अन्य वाहन चालकों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *