पर्वतारोहियों व वन विभाग कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान

Spread the love

उत्तरकाशी/पुरोला। वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत वन विभाग की ओर से जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गंगोत्री नेशनल पार्क की ओर से गंगोत्री-कनखू बैरियर के पास गोमुख जाने वाले पर्वतारोहियों के साथ सफाई अभियान चलाया गया। गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट और वन दरोगा राजवीर रावत ने ट्रेकरों को गंगोत्री नेशनल पार्क की जैव विविधता और वन्यजीवों के बारे में विस्तार से बताया। उधर, टौंस वन प्रभाग पुरोला की ओर से पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला में हुई भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ऋचा चौहान प्रथम, शीतल द्वितीय और तनवी तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में कार्तिक प्रथम, अक्षत द्वितीय और सार्थक तृतीय रहे।
चित्रकला के सीनियर वर्ग में हिरोद चौहान प्रथम, सुमित द्वितीय और अस्मित रावत तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में सार्थक प्रथम, लोकेन्द्र द्वितीय और अक्षत तृतीय रहे। वहीं, निबंध के सीनियर वर्ग में अर्शिका जोन प्रथम, बिदांशी द्वितीय और तनिष्का शर्मा तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में चंद्रमोहन प्रथम, मानसी द्वितीय और लोकेन्द्र तृतीय रहे। उप वन संरक्षक आशुतोष सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य प्रताप राणा, सुखदेव राणा, रवींद्र राणा, जगविजय राणा, विक्रम रावत, एसडीओ विकास रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *