पटना में गंगा घाट के पास एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में 3 ढेर, थाना प्रभारी घायल

पटना , बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और अपराधियों का आमना-सामना हुआ, जिसमें 3 आरोपी मारे गए हैं। विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को गंगा घाट के पास अपराधियों के जमावड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मनेर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस पर गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके बाद जवाबी गोलीबारी में 3 आरोपी मारे गए हैं। इस दौरान करीब 40 राउंड गोलीबारी हुई है।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 4.30 बजे अपराधियों ने पुलिस पर 24 राउंड गोलीबारी की थी, जिसका जवाब 18 राउंड गोलीबारी से दिया गया।
गोलीबारी में राजेश शर्मा, बबलू कुमार, जेपी यादव घायल हुए थे, जिन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।
मुठभेड़ में मनेर थाना के प्रभारी रजनीश कुमार के हाथ में गोली लगी है। वह अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस ने बताया कि जो अपराधी ढेर हुए हैं, वे पेशेवर शूटर हैं और सुपारी लेकर लोगों की हत्याओं में शामिल रहे हैं। उनके पास से मौके से एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा बरामद हुआ है।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पीट दिया। मौके पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।
परिजनों ने मुठभेड़ का फर्जी बताया है और पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *