बिग ब्रेकिंग

पौड़ी गढ़वाल: गैठीछेडा झरने की झील में डूबने से भाई-बहन की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोट विकासखंड के रखूड गांव का है मामला
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कोट के रखूड गांव के समीप स्थित गेंठीछेडा झरने के तालाब में भाई-बहन की डूब कर मौत हो गई। अमावस्या के दिन एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया।

पौड़ी विकासखंड के सिरोली गांव के मूल निवासी भाई-बहन अपने ननिहाल रखूण गए थे। जहां वह बृहस्पतिवार को गेंठीछेडा झरने की झील में नहाने को उतरे। जिसके बाद वे डूबने लगे। मामा की लड़की ने ग्रामीणों की सूचना दी। जिन्हें झील से निकालकर जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए लाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। विकास खंड पौड़ी के सिरोली गांव निवासी प्रमोद रावत की बेटी दिव्या रावत (16 वर्ष) और अमन रावत (14 वर्ष) करीब 10 दिन पूर्व अपने ननिहाल कोट ब्लाक स्थित रखूण गांव गए थे। जहां बृहस्पतिवार को वह दोपहर के समय गेंठीछेड़ा झरने की ओर गए। एसडीएम सदर एसएस राणा ने बताया कि सिरोली गांव निवासी दोनों भाई-बहन मामा की लड़की ईशा के साथ झरने की ओर गए थे। जहां नहाने के दौरान झरने की झील में दिव्या व अमन दोनों डूबने लगे। ईशा ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद दोनों को झील से निकाला गया। 108 की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। जिला चिकित्सालय पौड़ी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से ही मृतक भाई-बहन की मां निर्मला देवी, मामा अनिल गुसांई व नानी सहित पूरा परिवार बिलख रहा है। दिव्या व अमन के पिता प्रमोद रावत असम राइफल में सेवारत हैं। वे इस समय मणिपुर में तैनात हैं। माता निर्मला देवी गृहणी हैं। जबकि मामा अनिल सिंह कोट ब्लाक में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!