कोटद्वार-पौड़ी

पौड़ी जिले में 32 नये कोरोना संक्रमित मिले

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को जिले में 32 नये मरीज सामने आये है। जिससे जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2039 हो गई है। कोटद्वार में सात, द्वारीखाल ब्लॉक में दो, पाबौ, पोखड़ा, पौड़ी, जयहरीखाल में एक-एक, श्रीनगर में दो, यमकेश्वर ब्लॉक में 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जौनपुर निवासी 57 वर्षीय पुरूष, बालासौड़ निवास 67 वर्षीय पुरूष, सिम्मलचौड़ निवासी 26 वर्षीय महिला, ग्रास्टनगंज निवासी 20 वर्षीय युवती, पदमपुर निवासी 52 वर्षीय महिला, गोविन्द नगर निवासी 41 वर्षीय महिला, झण्डीचौड़ निवासी 26 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच के लिए इन लोगों का सैंपल लिया था। डांडा गडरार पौड़ी निवासी 27 वर्षीय पुरूष, गैंडीखाल द्वारीखाल निवासी 60 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, किमगडी गवाणी पोखड़ा निवासी 74 वर्षीय वृद्ध, श्रीनगर निवासी 33 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, पाबौ निवासी 42 वर्षीय पुरूष, यमकेश्वर ब्लॉक के कुनाव चीला निवासी 31 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय महिला, बीजनी निवासी 32 वर्षीय पुरूष, नीलकंठ निवासी 21 वर्षीय युवक, घईखाल निवासी 49 वर्षीय पुरूष, लक्ष्मणझूला निवासी 31 वर्षीय पुरूष, गीता भवन में भर्ती 68 वर्षीय महिला, 53 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय युवती, 43 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय युवती, 76 वर्षीय वृद्धा, 55 वर्षीय पुरूष, लक्ष्मणझूला निवासी 44 वर्षीय पुरूष, जयहरीखाल ब्लॉक के लैंसडौन निवासी 23 वर्षीय युवती में कोरोना वायरस पाया गया है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार बहुखण्डी ने बताया कि कोरोना मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिवों के सम्पर्क में आये लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित लोगों की कोरोना जांच कराई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!