बिग ब्रेकिंग

पौड़ी गढ़वाल पैठाणी के जंगल में पेड़ से लटके मिले चाची और भतीजा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

6 माह के नवजात शिशु के सिर से उठा मां का साया
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
थाना क्षेत्र पैठाणी में रिश्ते में चाची और भतीजे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से दूर जंगल में पेड़ से लटके पाए गए। बताया जा रहा है कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के सार्वजनिक होने पर दोनों ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी चाकासैंण भेज दिया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
थलीसैंण तहसील के घुलेख गांव में चाची और भतीजे की खुदकुशी का मामला प्रकाश में आया है। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि हीरा देवी पत्नी कमल सिंह व रिंकू पुत्र बिगारी सिंह का शव गांव से करीब 25 किमी. दूर जंगल में पेड़ से लटके पाए गए। घटना की सूचना ग्राम प्रधान उत्तम सिंह ने दी थी। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के बीच करीब दो वर्षा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों रिश्ते में चाची और भतीजा हैं। कुछ दिन पूर्व दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में परिजनों को पता चल गया था। जिस पर हीरा देवी व रिंकू 13 मार्च को गांव से चले गए थे। हीरा देवी के पति ने पत्नी की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इस बीच 14 मार्च की सुबह ग्राम प्रधान उत्तम सिंह के फोन पर रिंकू की मिस काल आई थी। जिस पर ग्राम प्रधान उत्तम सिंह ने रिंकू को फोन किया तो उसने बताया कि वह जंगल में है। जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान ने पुलिस व परिजनों को दी। जब ग्रामीण रिंकू के बताए स्थान पर पहुंचे तो देखा कि दोनों के शव एक ही पेड़ से लटक रहे थे। थानाध्यक्ष प्रताप ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएससी चाकीसैंण भेज दिया गया है।

2018 में हुई थी शादी
कमल सिंह व हीरा की शादी नवंबर 2018 को हुई थी। हीरा का 6 माह का बेटा भी है। कमल गांव में ही खेतीबाड़ी व मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। वहीं मृतक रिंकू भी गांव में ही मजदूरी करता था। रिंकू हीरा से 4 साल छोटा बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!