बिग ब्रेकिंग

पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा ब्लॉक के सिलेथ गांव में 50 और हुए संक्रमित, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 89

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा ब्लॉक के सिलेथ गांव के 50 और लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है। गत शनिवार को भी उक्त गांव में 39 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। अभी तक गांव के 89 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। पोखड़ा ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. मंयक ने बताया कि सिलेथ गांव में अब तक 267 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गये है। जिसमें से 89 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है और उन्हें दवाईयों की किट भी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि गांव के सभी लोगों को शासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करने को कहा गया है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार पोखड़ा ब्लॉक के सिलेथ गांव निवासी 47 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, 40 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय वृद्धा, 32 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरूष, 19 वर्र्षीय युवती, 52 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय पुरूष, 37 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय वृद्ध, 65 वर्षीय वृद्ध, 35 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय युवती, 35 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय वृद्धा, 40 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय पुरूष, 59 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय वृद्धा, 7 वर्षीय बालक, 70 वर्षीय वृद्धा, 23 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवती, 46 वर्षीय पुरूष, 18 वर्षीय युवक, 49 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय युवती, 47 वर्षीय महिला, 53 वर्षीय पुरूष, 16 वर्षीय बालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विगत शनिवार को भी उक्त गांव निवासी 39 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में एक साथ शनिवार को 39 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर गांव को सील कर दिया था।
इसके अलावा जौनपुर कोटद्वार निवासी 25 वर्षीय युवक, बालासौड़ निवासी 43 वर्षीय पुरूष, नैनीडांडा निवासी 36 वर्षीय पुरूष, अलकनन्दा विहार श्रीनगर निवासी 28 वर्षीय महिला, पौड़ी निवासी 25 वर्षीय युवक, नैनीडांडा निवासी 40 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 70 वर्षीय वृद्धा, श्रीकोट निवासी 50 वर्षीय पुरूष, चौरास टिहरी गढ़वाल निवासी 22 वर्षीय युवती, श्रीकोट गंगनाली निवासी 61 वर्षीय पुरूश, थलीसैंण निवासी 15 वर्षीय बालक, 14 वर्षीय बालक, 48 वर्षीय पुरूष, गोला मार्केट श्रीनगर निवासी 45 वर्षीय पुरूष, श्रीकोट निवासी 71 वर्षीय वृद्ध, पौड़ी निवासी 29 वर्षीय पुरूष, कर्तिया निवासी 60 वर्षीय पुरूष, नैनीडांडा निवासी 34 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 47 वर्षीय पुरूष, जीआईसी देहलचोरी में कार्यरत 45 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, तल्ला खोया पौड़ी निवासी 36 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 34 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर रोड पौड़ी निवासी 48 वर्षीय महिला, नारायण बगड़ चमोली निवासी 34 वर्षीय पुरूष, 61 वर्षीय पुरूष, पैठाणी थलीसैंण निवासी 31 वर्षीय पुरूष, जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती 40 वर्षीय पुरूष, चमोली निवासी 48 वर्षीय पुरूष, बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती 26 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!