कोटद्वार-पौड़ी

पौड़ी गढ़वाल में एक और प्रवासी में मिला कोरोना वायरस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पौड़ी जनपद में बुधवार को एक प्रवासी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। प्रवासी दिल्ली से 1 जुलाई को यमकेश्वर पहुंचा था। प्रशासन द्वारा प्रवासी को होम
क्वारंटाइन किया गया था। 3 जुलाई को प्रवासी का रैण्डम सैंपल लिया गया था। बुधवार को प्रवासी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा
व्यक्ति को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में भर्ती करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यक्ति के सम्पर्क में आये लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 11 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 2 बेस
अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 9 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 57 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनमें 2 जीएमवीएनएम कण्वाश्रम, 3
पैरामाउंट होटल, 8 जीएमवीएन पौड़ी, 17 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 20 वनप्रस्थ आश्रम ट्रस्ट, 4 होटल प्लाजा ग्रास्टनगंज, 3 होटल रिलेक्स कोटद्वार में क्वारंटाइन पर
है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 378 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 302 की रिपोर्ट निगेटिव, 29 की लंबित है।
जबकि 47 की पॉजिटिव रिपोर्ट अभी तक आई है। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 6163 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा
गया, जिनमें से 3799 की निगेटिव, 2260 की लंबित है। जबकि 104 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिसमें 02 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के है। जनपद में
6455 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों द्वारा क्वारंटाइन पर
निवासरत लोगों कोे उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खांसी, जुखाम, बुखार, कफ, सांस
की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम एवं वार रूम कोविड-19 के दूरभाष नम्बर पर सम्पर्क करने को कहा
है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!