कोटद्वार-पौड़ी

पौड़ी जिले में 4320 होम क्वारंटाइन में

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद में वर्तमान समय में 2 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जबकि जिले में 59 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जनपद में 4320 लोगों को विभिन्न
क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 2 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 1 बेस
अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर तथा 01 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 59 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनमें 13 होटल कार्बेट पैराडाइज,
8 पैरामाउंट होटल, 10 जीएमवीएन पौड़ी, 3 भारत भूमि कोटद्वार, 23 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 2 होटल रिलेक्स कोटद्वार में क्वारंटाइन पर है। जनपद से अब तक
आइसोलेशन से भर्ती 379 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 305 की रिपोर्ट निगेटिव, 26 की लंबित तथा 48 की पॉजिटिव रिपोर्ट
अभी तक आई है। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 7351 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 5382 की
रिपोर्ट निगेटिव, 1844 की लंबित है। जबकि 125 लोगों की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है। जिसमें 2 संक्रमित जनपद टिहरी के है। जनपद में 4320 लोगों को
विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारंटाइन पर निवासरत लोगों कोे उचित
समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खांसी, जुखाम, बुखार, कफ, सांस की तकलीफ आदि रोग की
लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित
करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!