कोटद्वार-पौड़ी

महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पौड़ी पुलिस गंभीर, दी गौरा शक्ति ऐप की जानकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पौड़ी पुलिस गंभीर नजर आ रही है। जहां जिले की पुलिस महिलाओं व युवतियों का गौरा शक्ति एप में स्वयं पंजीकरण करा रही है, वहीं उन्हें एप के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी दे रही है। पुलिस कर्मियों ने सरकारी, गैर सरकारी संगठनों में काम करने वाली महिलाओं के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया। गौरा शक्ति ऐप महिलाओं के पास ऐप के रूप में ऐसी ताकत होगी, जिसके माध्यम से वे सुरक्षित रहेंगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देश पर जिले के सभी थानों की महिला हेल्प डेस्क द्वारा सरकारी, गैर सरकारी महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस एप की सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि महिलाओं और युवतियों को उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करा कर एप में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए अपने मोबाईल से ही घर बैठे लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस एप में महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध गौरा शक्ति व बटन की सुविधा के बारे में जानकारी बताते हुए महिलाओं व युवतियों का गौरा शक्ति में स्वयं पंजीकरण कराया जा रहा है। गौरा शक्ति ऐप के माध्यम से कामकाजी महिलाएं अपना पंजीकरण खुद कर सकेंगी। इसमें कामकाजी महिलाएं अपनी और संस्थान की जानकारी दर्ज कर सकती हैं, जिससे राज्य सरकार के पास महिलाओं और उनसे संबंधित संस्थानों की जानकारी रहेगी। इसके साथ ही महिलाएं ऐप के माध्यम से अपने साथ होने वाले अत्याचार और दुव्र्यवहार की शिकायत भी कर सकती हैं। गौरा शक्ति ऐप में कई तरह की सुविधाएं महिलाओं को मिलेगी। महिलाएं इसमें उपलब्ध टोल फ्री नंबर पर कॉल करके किसी भी समय मदद ले सकती हैं। वहीं इसमें नजदीकी पुलिस स्टेशन की लोकेशन और नंबर भी उपलब्ध है। ऐप में पुलिस विभाग के अधिकारियों के नंबर भी उपलब्ध हैं, जहां से महिलाएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!