बिग ब्रेकिंग

पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लॉक के एक गांव में फूटा कोरोना बम, 39 लोग मिले संक्रमित, गांव सील

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा ब्लॉक के सिलेथ गांव में कोरोना का बम फूटा है। एक साथ ही गांव के 39 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है। जिसमें लगभग एक दर्जन वरिष्ठ नागरिक शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर गांव को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल में रामलीला का आयोजन किया गया था। शनिवार को कीर्तिनगर टिहरी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई है। जिले में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 43 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गत 11 दिसम्बर को व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार को जिले में 65 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिससे जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 4378 पहुंच गई है।
पौड़ी जिले के पोखडा ब्लॉक के सिलेथ गांव में 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक रामलीला का आयोजन किया गया था। रामलीला के दौरान कुछ लोगों में खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत पाई गई। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के लोगों की सैंपलिंग की। जांच रिपोर्ट में 39 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में अन्य लोगों की सैंपलिंग कर जांच कर रही है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्य चिकित्साधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि सिलेथ गांव को कंटेंनमेंट जोन बनाया गया है। गांव में वर्तमान में 285 लोग निवास करते हैं। विगत 7 दिसम्बर को स्वाथ्य विभाग द्वारा उक्त गांव के 86 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिये गये थे। जिसमें से 39 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी आरती बहेल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कोरोना पॉजिटिव आये व्यक्तियों को होम आइसोलेट कर उनको दवाइयां दे रही है। साथ ही उनके सम्पर्क में आये गांव के अन्य लोगों की टेस्टिंग की जा रही है और उन्हें भी दवाइयां दी जा रही है ।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार पोखड़ा ब्लॉक के सिलेथ गांव निवासी 50 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय महिला, 80 वर्षीय वृद्धा, 70 वर्षीय वृद्धा, 42 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 82 वर्षीय वृद्ध, 75 वर्षीय वृद्धा, 64 वर्षीय वृद्धा, 49 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 36 वर्षीय पुरूष, 47 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक, 66 वर्षीय वृद्ध, 54 वर्षीय महिला, 63 वर्षीय वृद्धा, 27 वर्षीय पुरूष, 63 वर्षीय वृद्धा, 83 वर्षीय वृद्ध, 41 वर्षीय महिला, 38 वषीय महिला, 30 वर्षीय पुरूष, 70 वर्षीय वृद्धा, 60 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 85 वर्षीय वृद्धा, 18 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय युवक, 8 वर्षीय बालक, 17 वर्षीय युवती, 15 वर्षीय युवती, 18 वर्षीय युवक, 16 वर्षीय बालिका, 65 वर्षीय वृद्धा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं बडोला गली नजीबाबाद रोड कोटद्वार निवासी 56 वर्षीय पुरूष, जौनपुर कोटद्वार निवासी 34 वर्षीय पुरूष, मानपुर निवासी 66 वर्षीय वृद्ध, शिवपुर निवासी 72 वर्षीय वृद्धा, पदमपुर कोटद्वार निवासी 49 वर्षीय महिला, स्टेशन रोड कोटद्वार निवासी 23 वर्षीय युवक, अमोठा यमकेश्वर निवासी 46 वर्षीय पुरूष, लक्ष्मणझूला यमकेश्वर निवासी 28 वर्षीय पुरूष, 42 वर्षीय पुरूष, जीआईसी सारी जयहरीखाल में कार्यरत 34 वर्षीय महिला कर्मचारी, कंडोलिया पौड़ी निवासी 50 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 38 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय महिला, डीएम कार्यालय पौड़ी में कार्यरत 46 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, कीर्तिनगर टिहरी निवासी 47 वर्षीय पुरूष, चंडीगढ़ निवासी 60 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 50 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 50 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरूष में कोरोना वायरस पाया गया है।

पौड़ी गढ़वाल में 2 हजार 906 लोगों की रिर्पोट लम्बित
पौड़ी। जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में आरटीपीसीआर, रेपिड एन्टीजन व टूनेट रूप से 1 लाख 8 हजार 325 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये, जिनमें से 1 लाख 1 हजार 41 लोगों की रिर्पोट नेगेटिव आई है। जबकि 2 हजार 906 लोगों की रिर्पोट लम्बित है। जिले में 4 हजार 378 कोरोना संक्रमित रोगी पाये गये। जिसमें से 3 हजार 892 स्वस्थ हो चुके है, जबकि 43 की मृत्यु हुई है। जनपद में 443 एक्टिव केस हैं। वर्तमान समय में 108 रोगी आइसोलेशन में भर्ती हंै, जिनमें 30 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट तथा 78 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में है। कोविड केयर सेंटर के अन्तर्गत 14 लोग हैं, जिनमें 2 नर्सिंग कॉलेज डोबश्रीकोट, 4 सीसीसी कौड़िया कैम्प में, 8 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट में है। जनपद में 65 वेंटिलेटर्स है, जिनमें 46 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट, 6 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार, 4 जिला अस्पताल तथा 9 हंस फांउडेशन में हैं। 368 आइसोलेशन की सुविधा में से 100 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार कोविड हॉस्पिटल में, 200 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट कोविड हॉस्पिटल तथा 68 हंस फांउडेशन में है। वहीं वर्तमान में 803 पीपीई किट, 11 हजार 676 एन-95 मास्क, 9 हजार 909 थ्री लेयर मास्क, 436 ऑक्सीजन सिलेण्डर, 42 एम्बुलेंस तथा 7 हजार 986 वीटीएम है। जबकि 51 आईसीयू बेड है, जिनमें 30 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट, 6 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार, 4 जिला अस्पताल पौड़ी, 11 हंस फांउडेशन में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!