बिग ब्रेकिंग

पौड़ी जिले में 15 और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मरीजों की संख्या 4943 पहुंच गई है। शुक्रवार को 15 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिल में 50 की मृत्यु हुई है। जबकि 133 एक्टिव केस हैं। वर्तमान समय में 98 रोगी आइसोलेशन में भर्ती हंै तथा 63 एक्टिव पॉजिटिव रोगी होम आइसोलेशन में हैं।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार मानपुर कोटद्वार निवासी 40 वर्षीय पुरूष, 56 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक, 71 वर्षीय वृद्ध, 54 वर्षीय महिला, आशीर्वाद कुंज कोटद्वार निवासी 68 वर्षीय वृद्ध, 66 वर्षीय वृद्धा, विशनपुर कुम्भीचौड़ कोटद्वार निवासी 54 वर्षीय पुरूष, कुमाल्डी धामधार निवासी 20 वर्षीय युवक, ग्राम जहरी तल्ला भृगुखाल यमकेश्वर निवासी 24 वर्षीय युवती, परमार्थ निकेतन रामझूला यमकेश्वर निवासी 29 वर्षीय महिला, कमलेश्वर श्रीनगर गढ़वाल निवासी 45 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय महिला, रूद्रप्रयाग निवासी 54 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में आरटीपीसीआर, रेपिड एन्टीजन व टू-नेट रूप से 1 लाख 28 हजार 301 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये, जिनमें से 1 लाख 21 हजार 832 नेगेटिव, 1526 लम्बित है। अभी तक 4 हजार 943 कोरोना संक्रमित रोगी पाये गये। जिसमें से 4 हजार 760 स्वस्थ हो चुके है, जबकि 50 की मृत्यु हुई है। जिले में 133 एक्टिव केस हैं। वर्तमान समय में 98 रोगी आइसोलेशन में भर्ती हंै, जिनमें 9 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट तथा 89 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में है। जनपद में 63 एक्टिव पॉजिटिव रोगी होम आइसोलेशन में हैं, जिनमें पौड़ी ब्लॉक में पांच, खिर्सू ब्लॉक में 21, कल्जीखाल, रिखणीखाल, जयहरीखाल ब्लॉक में एक-एक, दुगड्डा ब्लॉक में 31, द्वारीखाल ब्लॉक में दो सहित एक अन्य जिले का शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!