पौड़ी के लाल डॉ. विनोद बछेती बनें भाजपा दिल्ली के प्रदेश उपाध्यक्ष

Spread the love

कोट ब्लॉक के ग्राम कांडा में खुशी की लहर, उत्तराखंड समाज गौरवान्वित
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी में पौड़ी गढ़वाल के एक और होनहार सपूत को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कोट विकासखंड के ग्राम कांडा की पावन धरती पर जन्मे डॉ. विनोद बछेती को भाजपा दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. बछेती की इस नियुक्ति से कोट विकासखंड और पूरे पौड़ी जनपद में खुशी की लहर है।
डॉ. बछेती की प्राथमिक शिक्षा ग्राम कांडा के प्राथमिक विद्यालय से हुई, जो आज बंद हो चुका है। इसके बाद उच्च शिक्षा उन्होंने दिल्ली में प्राप्त की। अपनी योग्यता, कुशलता और बुद्धिमता के बल पर उन्होंने अल्प समय में ही शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में ऊंचाइयां हासिल कीं। वर्तमान में देश की राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर सहित विभिन्न राज्यों में उनके पैरामेडिकल संस्थान संचालित हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा में राजनीतिक जीवन की शुरुआत युवा मोर्चा, मंडल स्तर से की थी। तीन दशकों की निरंतर सेवा, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण के परिणामस्वरूप आज उन्हें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। डॉ. बछेती की इस नियुक्ति से कोट विकासखंड और पूरे पौड़ी जनपद में खुशी की लहर है। दिल्ली एनसीआर में बसे उत्तराखंड समाज के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है। शुभचिंतकों का कहना है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डॉ. बछेती अपनी ऊर्जा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे देवभूमि उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के एक कर्मठ कार्यकर्ता को यह सम्मान देकर पार्टी ने समाज का मान बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *