पवित्र छड़ी यात्रा का यमुनोत्री धाम में किया स्वागत
उत्तरकाशी। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार से चार धाम की यात्रा पर निकली पवित्र छड़ी यात्रा शनिवार को यमुनोत्री धाम पंहुची है। शुक्रवार को बड़कोट पहुंचने पर छड़ी यात्रा का बड़कोट उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने स्वागत किया गया। 26 महात्माओं सहित 32 सदस्यीय दल सभापति महंत प्रेम गिरी दास महाराज और संरक्षक महंत हरिगिरीदास महाराज की अगुवाई में शुक्रवार को देर रात पवित्र छड़ी यात्रा यमुना घाटी क्षेत्र के बड़कोट पहुंची तथा शनिवार को यमुनोत्री धाम पहुंच कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। यहां तीर्थ पुरोहितों ने यात्रा का स्वागत किया। महादेवानन्द गिरी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि, 17 सितंबर को सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने माया देवी मंदिर और भैरब जी के श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा से हरी झंडी दिखा कर पवित्र छड़ी यात्रा को चारधाम यात्रा के लिए रवाना किया। यह छड़ी यात्रा सनातन धर्म परम्परा को कायम रखने के साथ-साथ भारत मे वैदिक परंपरा की स्थापना के उद्द्देस्य से चारो धामो में भ्रमण किया जा रहा है । महंत महादेवानन्द गिरी ने बताया कि यह पवित्र छड़ी यात्रा आदि काल से चली आ रही है, जो बागेश्वर के पंचदशनाम जूनाअखाड़े से संचालित होती थी। यह यात्रा यमुनोत्री, गंगोत्री, देवप्रयाग, पौड़ी, सीतामढ़ी, कोटस्वर, केदारनाथ, त्रिजुगीनारायण, गुप्तकाशी, तुंगनाथ, चमोली, बदरीनाथ आदि स्थानों से होकर जाएगी।