बिजली कटौती से लोग में आक्रोश

Spread the love

रुद्रप्रयाग : जनपद के चोपड़ा क्षेत्र में एक माह से बिजली की कटौती की जा रही है जिससे क्षेत्रीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समस्या विभाग को बताने के बाद भी हल नहीं हो पा रही है। बीते एक माह से चोपड़ा में बिजली की कटौती ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विद्युत कर्मियों द्वारा लाइन की नियमित देखभाल और चेकिंग नहीं की जाती है जिससे समस्या जस की तस बनी है। विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *