लोगों ने समस्याओं के निराकरण की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम के घसियामहादेव क्षेत्र के लोगों ने सिंचाई विभाग वाली कॉलोनी का रास्ता ठीक करने, रेवड़ी में रास्ते के पक्कीकरण, रेलिंग लगाने और स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग की है। स्थानीय निवासी शंकुतला देवी, आलम सिंह, मथुरा प्रसाद, देवी प्रसाद आदि ने नगर निगम को दिए ज्ञापन में सिंचाई विभाग के पास के रास्ते का पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मार्ग की स्थिति ठीक न होने से बुजुर्ग लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रेवड़ी के जगदीश प्रसाद पुरी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि रेवड़ी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की कमी होने से अंधेरा पसरा रहता है, इससे जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने स्ट्रीट लाइट लगाए जाने के साथ रास्ते का पक्कीकरण करने व रेलिंग लगाने की मांग की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *