बमणगांव में पांडव नृत्य देखने उमड़े लोग

नई टिहरी। क्वीली पट्टी के बमणगांव में आयोजित नौरता मंडाण पांडव नृत्य का हवन पूजन, प्रसाद वितरण और देवता के पश्वा से आशीर्वाद लेने के साथ ही समापन हो गया। पौराणिक देव संस्कृति के तहत श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की। जिसमें क्वीली पट्टी के 7 गांवों के ग्रामीण और प्रवासी बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रत्येक तीसरे साल यह आयोजन किया जाता है। समिति के कोषाध्यक्ष नरेंद्र बिजल्वाण ने बताया कि महायज्ञ से जहां नई पीढ़ी को अपनी पौराणिक, धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं को जानने का मौका मिलता है। पंडित मनोहरी बिजल्वाण ने पांडवों का स्वर्णगारोहण गमन, स्वर्गारोहण पर्व कथा को छंदोवद्ध तरीके से सुनाया। जिसके देखकर ग्रामीणों की आंखें भर आई। ढोल सागर के ज्ञाता कालिदास, हुक्म दास और भगत दास की वाद्य कलाकारी से सभी ने तारीफ की। इस मौके पर घंटाकर्ण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण, प्रधान दिनेश बिजल्वाण, वीर सिंह रावत, शोभाराम बिजल्वाण, पीतांबर दत्त, हर्षमणी, दर्शन लाल, विनोद बिजल्वाण, जितेंद्र सजवाण, ईश्वरी प्रसाद बिजल्वाण आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *