केवि खुलवाने के लिए भटवाड़ी क्षेत्र के लोग मुखर

Spread the love

उत्तरकाशी। भटवाड़ी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शासन-प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द केंद्रीय विद्यालय नहीं खुला तो 25 जून से भटवाड़ी में रैली के साथ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रमेश सिंह नेगी, अनिल रावत ने बताया की भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग वर्षों से लगातार उठाई जा रही है। इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी सौंपे गए लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है। इससे स्थानीय जनता में भारी नाराजगी है। बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव में अनेक छात्रों को उत्तरकाशी, देहरादून तथा अन्य शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। इसका सबसे अधिक प्रभाव आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होने से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *